Table of Contents
CBSE Board Result 2025 Out :
सभी छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। CBSE Board 10th 12th Result 2025 का इंतजार करने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं । अब सभी स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा डीजिलॉकर और उमंग ऐप से भी अपना स्कोरकार्ड देखा जा सकेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से लाखों स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम आज जारी हुए हैं, इन्हे देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। CBSE 10th 12th Result 2025 Check Online, CBSE 12th Result 2025 Direct Link, CBSE 10th Result 2025 Direct Link आदि की महत्वपूर्ण जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : CG Board 10th 12th Result 2025
CBSE 10th 12th Result की बात करें तो 13 मई 2025 को विभिन्न ऑफिशियल साइट्स पर नतीजों की घोषणा की जा चुकी है। 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल 12वीं का रिजल्ट अच्छा रहा है। इस साल 12वीं कक्षा में 16,92,794 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमे से 14,96,307 स्टूडेंट पास हुए हैं।
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 12 वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है, वहीं रीजन वाइज विजयवाड़ा 99.60 प्रतिशत पासिंग परसेंट के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। लड़कियों ने इस बार फिर से बाजी मारी है, इस बार लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.64 फीसदी रहा है जो कि लड़कों के पासिंग प्रतिशत से 5.94% ज्यादा है। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम आज ही कुछ समय पहले ही जारी किया है। कक्षा 10वीं में भी इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है।
हम आपको बताना चाहेंगे कि इस साल CBSE 10th Exam में लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है। इस वर्ष 10 वीं बोर्ड एग्जाम में 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमे से 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10 वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 93.66% रहा है और क्षेत्रवार त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा का प्रदर्शन सबसे अच्छा है जहां 99.79 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
CBSE Result 2025 कहां से देखें? :
- cbse.gov.in
- cbse.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
इसके अलावा आप digilocker.gov.in cbse result और umangresults.digilocker.gov.in से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
CBSE Board Result 2025 Check By SMS :
- अपने मैसेज बॉक्स में जाएं।
- फिर (CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर या CBSE12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें।
- इसके बाद इस मेसेज को 7738299899 नंबर पर भेज दें।
- फिर आपको आपके मैसेज बॉक्स में ही SMS के जरिए आपका रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
CBSE Board Result 2025 Kaise Check Kare? :
- सबसे पहले आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर दिए गए “Result” टैब पर क्लिक करें।
- फिर CBSE Class X Result 2025 या CBSE Class XII Result 2025 लिंक पर क्लिक कर दें।
- इतना करने के बाद एक पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड नंबर भरकर सबमिट करें।
- फिर आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा, सभी विषयों में प्राप्तांक की जांच कर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ऐप से CBSE Board Result कैसे डाउनलोड करें? :
- सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ में फ़ोन नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- फिर “सभी सेवाएँ” वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद “10 वीं 12 वीं रिजल्ट” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर, वर्ष, कक्षा और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
- इतना करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा।
यह भी पढ़े : Navodaya 2nd Merit List 2025 Out
12वीं में 1.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी :
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर 1.29 लाख स्टूडेंट्स दुखी हैं, क्योंकि इन अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी। इन स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने का एक और मौका दिया जाएगा जिससे स्टूडेंट्स अपना पूरा साल बचा सकते हैं। इसी के साथ जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाईट | CLICK HERE |
Home Page | sarkari yojana |
Join WhatsApp Group | CLICK HERE |
Join Telegram Channel | CLICK HERE |
📢 सरकारी योजनाओं की विश्वसनीय जानकारी का एकमात्र स्रोत – https://sarkariyojnaa.org.in/
क्या आप भारत सरकार की नवीनतम योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं?
https://sarkariyojnaa.org.in/ एक ऐसा मंच है जहाँ आपको सभी सरकारी योजनाओं की सटीक, सरल और समय पर जानकारी मिलती है। हम प्रतिबद्ध हैं आपको भ्रामक सूचनाओं से बचाने और केवल प्रामाणिक खबरें पहुंचाने के लिए।
हमारी यूएसपी :
- ✅ नवीनतम योजनाओं की त्वरित जानकारी: हम सबसे पहले नई सरकारी योजनाओं की जानकारी आप तक पहुंचाते हैं।
- 🛡️ सत्यता की गारंटी: हमारी टीम हर जानकारी को आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करती है, ताकि आप निश्चिंत रहें।
- 🇮🇳 समस्त भारत के लिए: चाहे आप किसी भी राज्य या क्षेत्र से हों, हम आपके लिए प्रासंगिक योजनाओं की जानकारी लाते हैं।
- 💬 सरल और सुगम भाषा: हमारी जानकारी आसानी से समझ में आने वाली भाषा में होती है, ताकि हर नागरिक लाभ उठा सके।
- 📱 एक ही स्थान पर सब कुछ: आपको विभिन्न वेबसाइटों पर भटकने की ज़रूरत नहीं – सभी सरकारी योजनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हैं।
- आज ही https://sarkariyojnaa.org.in/ पर जाएं और सशक्त बनें!