---Advertisement---

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana 2025 – सभी पंचायतों में होगा विवाह मंडप का निर्माण, जाने कैसे मिलेगा लाभ

By: Sarkari yojnaa

On: 27/06/2025

Follow Us:

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana 2025
---Advertisement---

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana 2025:

बिहार सरकार ने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को शुरू किया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना न पड़े और अपनी बेटी का विवाह करने में उन्हें कोई परेशानी ना आए। इस लेख में आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना क्या है और इस योजाना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।

बिहार सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी को बिना किसी बाधा के पूरा कराना है। इस योजना के तहत बिहार सरकार सभी 8053 ग्राम पंचायतों में विवाह भवनों का निर्माण करेगी। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी बेटियों की शादी आसानी से कर पाएंगे।

यह भी पढ़े : Laghu Udyami Yojana 2025 Big Update

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana 2025का उद्देश्य क्या है?

बिहार कन्या विवाह मंडप योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर में एक विवाह भवन का निर्माण कराना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विवाह का आयोजन करने के लिए सुविधाजनक स्थान प्राप्त हो सके जहां वे अपनी बेटियों का विवाह कम लागत में करवा सकें। इसका उद्देश्य लाभुकों को सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से राहत देकर कन्याओं के विवाह में सफल योगदान देना है ताकि कोई भी गरीब परिवार स्थान की कमी के चलते बेटी के विवाह के लिए चिंतित न हो।

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana 2025 क्या है?

बिहार राज्य सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना की शुरुआत की है। जिसमें सभी 8053 ग्राम पंचायतों में विवाह भवनों का निर्माण करवाया जायेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को विवाह के आयोजन के लिए एक स्थान प्राप्त होगा जिससे उन्हें बेटियों के विवाह के लिए स्थान और अन्य साधनों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पंचायत में एक विवाह भवन का निर्माण होगा जहां गरीब परिवार कम लागत में शादी का आयोजन कर पाएंगे।

Mukhymantri Kanya Vivah Mandap Yojana का बजट :

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को बिहार सरकार ने 24 जून 2025 को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। इसी के साथ योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट पेश किया गया है। इस राशि से राज्य की सभी 8053 पंचायतों में विवाह भवनों का निर्माण होगा जिसके लिए प्रत्येक पंचायत को 50 रूपये लाख की राशि प्राप्त होगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana के लाभ :

  • इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार हर पंचायत में एक स्थायी विवाह भवन का निर्माण करेगी जहां विवाह कार्यक्रम का आयोजन आसानी से हो सकेगा।
  • इन भवनों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी बेटियों की शादी कम लागत में आसानी से करवा सकेंगे जिससे उन पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
  • बिहार सरकार इन विवाह भवनों के संचालन हेतु जीविका दीदियों का चयन करेगी। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी प्राप्त होगा। जीविका दीदियां स्थानीय स्तर पर भवनों में आवश्यक प्रबंधन करेंगी और इन्हें आर्थिक रूप से मजूबत बनने का मौका मिलेगा।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विवाह मंडप का निर्माण होने से ग्राम पंचायत का भी विकास होगा। यहां सामाजिक समारोह आसान और किफायती बन जाएंगे। आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को महंगे स्थानों का चयन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इससे राज्य में सामुदायिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और साथ में सामाजिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े : Free Toilet Scheme 2025

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

जैसा की हमने आपको बताया की हालही में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को स्वीकृति मिली है जिसके कारण अभी तक इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया सामने नहीं आई है। उम्मीद है की जल्दी ही सरकार इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। जैसे ही इस योजना में आवेदन से संबधित कोई आधिकारिक सुचना जारी की जाती है हम आपको अपने इस वेबसाइट के माध्यम से सूचित करेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना 2025 के लिए पात्रता :

इस योजना का लाभ लेने के लिए फिलहाल पात्रताएं निर्धारित नहीं की गई हैं हालांकि जिस ग्राम पंचायत से आप आते हैं, उसी ग्राम पंचायत में निर्मित विवाह मंडप का उपयोग आप कर सकेंगे जिसके लिए आपको वहां की स्थानीय जीविका दीदियों से संपर्क करना होगा। आपको पहले से विवाह भवन की बुकिंग के लिए आवश्यक जानकारी और शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।

ऑफिशियल वेबसाईटCLICK HERE
Home Pagesarkari yojana
Join WhatsApp GroupCLICK HERE
Join Telegram ChannelCLICK HERE

📢 सरकारी योजनाओं की विश्वसनीय जानकारी का एकमात्र स्रोत – https://sarkariyojnaa.org.in/

क्या आप भारत सरकार की नवीनतम योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं?

https://sarkariyojnaa.org.in/ एक ऐसा मंच है जहाँ आपको सभी सरकारी योजनाओं की सटीक, सरल और समय पर जानकारी मिलती है। हम प्रतिबद्ध हैं आपको भ्रामक सूचनाओं से बचाने और केवल प्रामाणिक खबरें पहुंचाने के लिए।

हमारी यूएसपी:

✅ नवीनतम योजनाओं की त्वरित जानकारी: हम सबसे पहले नई सरकारी योजनाओं की जानकारी आप तक पहुंचाते हैं।
🛡 सत्यता की गारंटी: हमारी टीम हर जानकारी को आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करती है, ताकि आप निश्चिंत रहें।
🇮🇳 समस्त भारत के लिए: चाहे आप किसी भी राज्य या क्षेत्र से हों, हम आपके लिए प्रासंगिक योजनाओं की जानकारी लाते हैं।
💬 सरल और सुगम भाषा: हमारी जानकारी आसानी से समझ में आने वाली भाषा में होती है, ताकि हर नागरिक लाभ उठा सके।
📱 एक ही स्थान पर सब कुछ: आपको विभिन्न वेबसाइटों पर भटकने की ज़रूरत नहीं – सभी सरकारी योजनाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हैं।
आज ही https://sarkariyojnaa.org.in/ पर जाएं और सशक्त बनें!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment